Delhi CM (2025) Rekha Gupta Biography in Hindi: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पैंस अब खत्म हो चूका है, क्योकि 19 फरवरी की शाम भाजपा यानी (भारतीय जनता पार्टी) दिल्ली के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा बड़े नेताओं के मदद से किया जा चूका है जिनका नाम “रेखा गुप्ता” है ।
अब से कुछ देर के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली के चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपत समारोह में हिस्सा लेंगी , जो कि 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच होगा। इसके बाद बहुत जल्दी नए नए काम पर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा और दिल्ली के सभी समस्या पर बुनियादी रूप से ठीक किया जायेगा।
Rekha Gupta Biography in Hindi
इलेक्शन के वोटिंग के काउंटिंग के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर कौन रहेगा इसके लिए भाजपा में लंबे समय से चर्चा चल रहा था जो आज के निर्णय से खत्म हो गया है। भाजपा की ओर से दिल्ली में 19 फरवरी के शाम को मुख्यमंत्री पद के लिए घोषणा कर दी गई है। पार्टी के हाईकमान द्वारा दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है।
रेखा गुप्ता अब दिल्ली के राम लीला मैदान में 20 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के सभी नेता के सामने शपथ लेंगी । इलेक्शन के रिजल्ट आने के बाद से दिल्ली में मुख्यमंत्री सीट के लिए तमाम भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल जैसे की नेता- सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत अन्य नेताओं पर बहुत ही कयास लगाए जा रहे थे की इन में से ही कोई दिल्ली का मुख्यमंत्री बन सकता है? हालांकि, भाजपा ने सभी कयासों को आईने के तरह साफ करते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के महिला चेहरे पर मुहर लगा दी है।
इन्हे भी पढ़े- Kumbh Ka Mela Kaha Lagta Hai(कुम्भ का मेला कहाँ लगता है?) 2025 में पूरी जानकारी
आईये जानते कौन हैं? कौन है रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नेता वंदना कुमारी को 2025 के चुनाव में 29,595 वोटों के अंतर से मात देकर जीत हाशिल की। रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं और उनका पैतृक गांव नंदगढ़ है जो जींद के जुलाना में है। यहां उनका दादा मनिराम और परिवार के बाकी लोग रहा करते थे। हालांकि, उनके पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई, जिसके बाद रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया।
दिल्ली से पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता की पढ़ाई दिल्ली से पूरी हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष गुप्ता से वर्ष 1998 में शादी की। मनीष गुप्ता का दिल्ली के ही मोटर मार्किट में स्पेयर पार्ट्स का business है।
इन्हे भी पढ़े- Jagarnath Puri Itihaas | कब बनाया गया? वास्तुकला, भव्य रथ महोत्सव
रेखा गुप्ता का राजनीति में कैसे शुरू हुआ सफर
रेखा गुप्ता बचपन के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी थी। उन्होंने संघ से जुड़े रहकर एबीवीपी के मदद से छात्र राजनीति में लीडर बनी। रेखा गुप्ता साल 1994-95 में पहली बार दौलत राम कॉलेज की सचिव बनी। वहीं, 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(DUSU) की सचिव बनीं। फिर साल 1996-97 में वह डूसू अध्यक्ष बनीं।
भाजपा पार्टी में अनेक पदों की जिम्मेदारी पूरी की
रेखा गुप्ता ने साल 2003 से 2004 तक भाजपा में युवा मोर्चा में सचिव रही। वहीं, 2004- से 2006 तक वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बन कर अपनी मुख्या जिम्मेदारी निभाई। राजनीति में आगे बढ़ते हुए उन्होंने निगम पार्षद का चुनाव लड़ा और 2007 में वह पीतमपुरा वॉर्ड से पहली बार पार्षद बनी। साल 2009 तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष के रूप में काम की।
फिर, उन्हें साल 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया जहा पर उन्होंने बहुत म्हणत के साथ अपना काम करती गयी जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी में उन्हें अच्छे लीडर के तोर पर पहचाने जाने लगा और आज के समय वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है। रेखा गुप्ता की फैन फोल्लोविंग अब दिन पर दिन बढ़ने वाला है इंस्टाग्राम और फेसबुक पर। आप भी रेखा गुप्ता से सोशल नेटवर्क्स प्लेटफार्म पर जुड़ सकते है।