Delhi Mahila Samman Yojana 2025: दिल्ली में महिला सम्मान योजना का अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो चूका है, दिल्ली महिला सम्मान योजना शुरू करने की खबर पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के सभी माता और बहनों हर महीने करीब 2100 प्रति माह दिए जायेंगे। इस योजना से लाभ होने के बाद सभी माता और बहनों को अपनी जरुरत को पूरा कर सकेंगी।
Delhi Mahila Samman Yojana 2025
इस बात का ध्यान रखना जरुरी है, इस योजना के माध्यम से दिल्ली के महिलाओं को लाभ तभी मिलेगा जब दिल्ली का वोटर कार्ड उनके पास होगा व Delhi Mahila Samman Yojana का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लोगों को कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि इस योजना का रजिस्ट्रेशन करने दिल्ली सरकार के स्टाफ लोगों के घर घर जाकर ही रजिस्ट्रेशन करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है इस योजना को दिल्ली में आप आदमी पार्टी के जितने के बाद व सरकार बनाने के बाद ही इस से सभी दिल्ली की जनता लाभ ले पायेगी।
आपके जानकारी के लिए हम बता दे Delhi Mahila Samman Yojana का लाभ दिल्ली के गरीब से लेकर पैसे वाले लोग भी ले सकते है यानी की जिन लोगों की गोवेर्मेंट जॉब है वे भी महिला सम्मान योजना से लाभ ले सकते है। अरविंद केजरीवाल के इस अनाउंसमेंट के बाद लोगों में ख़ुशी की लहर है। दिल्ली की सभी जनता ये बात अच्छे से जानती है की जो अरविंद केजरीवाल ने कह दिया है उसे वो जरूर पूरा करेंगे। दिल्ली महिला सम्मान योजना को लागू करने का मकशद सभी माता और बहनों को हर महीने 2100 रुपये देना है जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही लोग इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अन्य सरकारी ऑफिस में जा रहे है, लेकिन अब इस योजना का रजिस्ट्रेशन लोगों के घरों पर ही होगा।
Delhi Mahila Samman Yojana लाभ कैसे मिलेगा
- इस योजना का मकशद दिल्ली के माता और बहनों को महीने का आर्थिक सहायता देना है।
- जो लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी व उनका वोटर कार्ड बन जाता है तो रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
- जो लड़की व महिला जिनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड है, उन्हें हर महीने 2100 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में मिलेगा।
- पुरुषों को लाभ नहीं मिलेगा।
दोस्तों, हिंदी पीएम पोर्टल हमेशा कुछ नया करने के कोशिश में रहता है, अगर आपको हमारा लिखा गया आर्टिकल अच्छा लगा तो कमेंट के जरिये Hindipm के टीम से कांटेक्ट कर सकते है।