Akshara Singh Biography: अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब चलता है क्योकि वह लोकप्रिय अभिनेत्री होने के साथ एक पॉपुलर प्लेबैक सिंगर है जो पूर्ण रूप से भोजपुरी और बॉलीवुड में सक्रिय है। आज हम इस आर्टिकल के मदद से भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्री अक्षरा सिंह के जीवनी से रूबरू करवाते है तो हमारे साथ बने रहे।
Akshara Singh Biography in Hindi: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी अभिनेत्री में से एक है जो अक्सर सिनेमा में लीड रोल निभाती है। उन्होंने अपने करियर को एक सफर के रूप में शुरू किया और हिंदी टेलीविजन के साथ काम करने का मौका पाया। इसके साथ ही अपने फ्री समय में भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। अक्षरा फिल्मों से हटकर टेलीविज़न शो “बिग बॉस ओटीटी” में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकी है और वहाँ से काफी लोकप्रियता बटोर चुकी है।

इस समय अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग कमाल की हो चुकी है और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 6.8 मिलियन फैन फोल्लोवेर्स है और इंस्टग्राम पर उन्होंने 5299 पोस्ट किए है। इसके साथ अक्षरा का फेसबुक पर भी 10 मिलियन फोल्लोवेर्स हो चुके है। अक्षरा सिंह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “सत्यमेव जयते” से की, जो की एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी, और उस फिल्म के बाद दर्शक उनके अभिनय को काफी पसंद करने लगे और उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस मान लिए।
अक्षरा सिंह डिटेल
अक्षरा सिंह अपने रियल लाइफ में बहुत साधारण सी लड़की है और फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहतीं हैं साथ ही वहाँ पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर करके उनका हाल चाल लेती है। अब अक्षरा सिंह केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी है कुछ समय पहले उन्हें पंजाबी सिंगर मनकीरत ओळख के साथ “यार तेरा डिफेंडर” में काम करने का मौका मिला। जो कि सुपरहिट सांग्स था। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड बाला यानी की “अक्षरा सिंह” की ज़िन्दगी से रूबरू करवाने की कोशिश करते है।

अक्षरा सिंह प्रारंभिक जीवन
अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह 2025 के मुताबिक अभी 32 वर्ष की है, उनके पिता का नाम- विपिन इंद्रजीत सिंह जो की भोजपुरी मूवी में एक एक्टर है और विलन का रोल किया करते है और उनकी (माँ) नीलिमा सिंह है, और भोजपुरी फिल्में में एक्ट्रेस हैं। वह अपने परिवार के साथ पटना, बिहार में रहते है और वहां के मूल निवासी है।

अक्षरा के पिता लगभग 400 भोजपुरी फिल्मों में खलनायक के रूप में विभिन्न रूप से अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अक्षरा सिंह की मां भी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी- मानी स्टार हैं और अक्सर सपोर्टिंग रोल करती है और मुख्य रूप से सास की बेहतरीन भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। अक्षरा सिंह की मां को आखिरी बार भारत के टेलीविज़न शो “निमकी मुखिया” में देखा गया था। अक्षरा के परिवार में एक भाई जिनका नाम केशव सिंह है, जो एक स्टूडेंट है और अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह की शिक्षा
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दिखने में बहुत सूंदर अभिनेत्री में से एक हैं जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के एक निजी स्कूल के माध्यम से की और मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू किया और 16 साल की उम्र में ही एक बेहतरीन डांसर के रूप में पहचाने जाने लगी।
फिल्मों में आने से पहले वह थिएटर ग्रुप ज्वाइन की और थिएटर किया करती थीं, जिसके मदद से उनके एक्टिंग स्किल्स में बहुत निखार आया। उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही सिंगिंग में भी रुचि है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कई गाने भी गाए हैं। अक्षरा सिंह फिल्मी गानें के अलावा देवी गीत भी गाती हैं और पंजाबी म्यूजिक में भी मन लगा चुकी हैं।
अक्षरा सिंह पर्सनल डिटेल्स
- रियल नाम- अक्षरा सिंह
- मुख्य व्यवसाय -अभिनेत्री, सिंगिंग
- हाइट- लम्बाई – 5′ 6″
- वेट – 67 कि० ग्रा०
- शारीरिक संरचना -35-26-36
- आँखों का रंग- गहरा भूरा
- बालों का रंग- काला
- व्यक्तिगत जीवन
- जन्म तिथि- 30 अगस्त 1993
- उम्र- 32 वर्ष
- जन्म का स्थान- मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
- राशि- कन्या
- राष्ट्रीयता- भारतीय
- गृहनगर-पटना, बिहार, भारत
- शैक्षिक योग्यता-स्नातक
- डेब्यू भोजपुरी फिल्म – प्राण जाई पर वचन ना जाई (2011)
- बॉयफ्रेंड- मालूम नहीं लग पाया
अक्षरा सिंह करियर
अक्षरा सिंह ने करियर को भोजपुरी फिल्म “सत्यमेव जयते” से चमकाई और लाइमलाइट में पूर्ण रूप से साल 2010 आयी, जिसमे रवि किशन मुख्य रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन बबलू सोनी ने किया जो की ब्लॉकबस्टर फिल्म था। इस फिल्म ने अक्षरा को रातोंरात एक स्टार बना दिया जिसके बाद उन्हें जोरदार सफलता मिली, और दर्शकों ने भी इस फिल्म में उनके किरदार को खूब प्यार दिया।
लेकिन उसके कुछ समय के बाद ही अक्षरा के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिला, और खेसारी लाल के साथ भोजपुरी फिल्म जैसे की “बलमा बिहार वाला” में भी काम करने का मौका मिला, इस फिल्म को भोजपुरी दर्शको ने खूब पसंद किया और अक्षरा सिंह एक पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में वायरल हुई।
अक्षरा सिंह की बेस्ट फिल्में
वर्ष 2011 में, अक्षरा को केडी टीम के द्वारा निर्देशित “प्राण जाए पर वचन ना जाए” में चित्रित किया गया। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रवि किशन और अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ काम करने का मौका मिला। इसके कुछ समय के बाद, उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ “साजन चले ससुराल” भोजपुरी फिल्म में भी काम किया। यह फिल्म खेसारी लाल की पहली डेब्यू फिल्म थी। इसके कुछ समय के बाद साल 2012 में बनी फिल्म “बजरंग” में काम किया इस फिल्म में वह पहली बार “पवन सिंह” के साथ लीड रोल में नज़र आईं।
इसके बाद अक्षरा सिंह अपनी अगली फिल्म 2012 में, “सौगंध गंगा मैया के” में काम की, इस फिल्म में फिर से पवन सिंह के साथ दिखाई दी, जिसे प्रोडूसर राजकुमार आर. पांडे ने निर्देशित किया था। भोजपुरी राज्य के दर्शकों ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी बड़े प्यार से स्वीकार किया, उनके एक्टिंग को देखकर दर्शकों ने उन दोनों को भरपूर प्यार दिया।
फिर बाद में फिल्म सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ “एक बिहारी सौ पे भारी” में काम करने का मौका मिला। इसके बाद अक्षरा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया और इसके साथ सिंगिंग लाइन में भी फोकस करना शुरू किया।
पवन सिंह से प्यार और विवाद
अक्षरा सिंह का रिश्ता भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ खूब चर्चा में था। दोनों किसी समय भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक थे। रील के साथ ही रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद किया करते थे। उन दोनों ने 2014 से 2018 तक कई फिल्मों में काम किया और उन दोनों का रिलेशनशिप भी फिल्म के साथ- साथ चल रहा था।
लेकिन वर्ष 2018 में उन दोनों की लाइफ में हालात तब बदले जब पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ की। पवन की पहली पत्नी प्रियंका सिंह थीं, जिन्होंने साल 2015 में अचानक आत्महत्या कर लिया, जिसके बाद पवन सिंह डिप्रेशन में चल रहे थे। और 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से शादी कर ली लेकिन उस समय के दौरान पवन सिंह का अक्षरा के साथ रिलेशनशिप में मस्त थे। दोनों की शादी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
उस समय अक्षरा सिंह पटना में ही मौजूद थीं और लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आईं। जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया और आगे बढ़ती चली गई। बाद में, उन्होंने सोशल मीडिया में बताया कि वह पवन से शादी करने के बात से संतुष्ट नहीं थी।

अक्षरा सिंह रेलशनशिप
अक्षरा सिंह अभी सिंगल हैं और पूरा फोकस करियर को बनाने में लगा रही हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए 12 से 18 लाख तक चार्ज लेती हैं।
अक्षरा सिंह सोशल प्रोफाइल
इस लेख के मदद से हम Akshara Singh Biography in Hindi से जुड़े अधिक जानकारी दे चुके है, हमारे लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें, और हमारे होमपेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।