Neelam Giri Biography in Hindi: नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी सुंदरता, मेहनत, टैलेंट और जबर्दस्त फिटनेस से लाखों दिलों में जगह बना चुकी है। उनकी करियर की स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं – एक छोटे से कस्वे से शुरू हुआ फ़िल्मी सफर आज भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी चमक रही है।
Neelam Giri Biography in Hindi (नीलम गिरी का बायोग्राफी) गुड फैक्ट्स, डेब्यू करियर, हाइट, वेट, बॉयफ्रेंड

नीलम गिरी का जन्म स्थान और बचपन (Neelam Giri Birthplace)
नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1997 को भूटान में एक ब्राह्मण फॅमिली में हुआ था। हालाँकि, उनका बचपन और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ। नीलम का जन्म तो भूटान में हुआ, लेकिन उनकी जड़ें भारत से जुड़ी रही। उत्तर प्रदेश के बलिया की मिट्टी में उनका बचपन बीता, जहाँ पढ़ाई करने के दौरान ही उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए पंख देना शुरू किया।
उनके परिवार में माता- पिता के साथ एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम निशा गिरी और दो जुड़वां भाई नवीन और निशाल हैं। नीलम अपने भाई-बहनों के बहुत करीब हैं और अपने फ्री समय को इन लोगो के साथ समय एक्सपैंड करते है, और उनके परिवार के साथ अच्छा रिश्ता उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। बचपन के दिनों में नीलम एक आम लड़की की तरह दिखती थीं – शरारती, सपने देखने वाली और जिंदगी को अपने तरीके से जीने वाली और हमेशा सोचा करती थी की बड़ी होकर एक एक्ट्रेस बनेगी। लेकिन उनका शुरुआती जीवन साधारण था, उनकी आँखों में कुछ बड़ा करने का जुनून था।

नीलम गिरी का शिक्षा और करियर
नीलम ने पटना के सेंट माइकल स्कूल से बेसिक और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा पूरी की। पढ़ाई करने के दौरान एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी और अंत में अपना करियर एक डांसर के रूप में शुरू किया।
नीलम गिरी करियर की शुरुआत (Neelam Giri Starting Career)
उनकी जिंदगी में असली मोड़ तब आया, जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर पहली बार कदम रखा। उस समय टिकटॉक इंडिया में काफी धूम मचा रहा था, और नीलम ने इस प्लेटफॉर्म की मदद अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए चुना। टिक टोक पर उनके डांस वीडियो, लिप-सिंक क्लिप्स और खूबसूरत अंदाज रील्स ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा।
उनकी एनर्जी भरी वीडियो में स्टाइल इतना जबरदस्त होता था कि देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ो में चले गए। टिकटॉक उनके जिंदगी का पहला मंच रहा, जहाँ से दर्शक उनकी प्रतिभा को देख रही थी।
उन्हें टिकटॉक पर मिली जबर्दस्त पॉपुलैरिटी ने नीलम को एक नई राह की और ले गयी। वो समझ गईं कि उनकी खूबसूरती भरी डांसिंग स्किल्स और आत्मविश्वास उन्हें बहुत आगे ले जा सकता है। और यहीं से उनका सफर शुरू हुआ।

नीलम की भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री (Neelam Giri Entry in Bhojpuri Industry)
वर्ष 2020 में नीलम ने भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “धनिया हमार नया बाड़ी हो” से डेब्यू किया। यह गाना रिलीज होते ही सुपर हिट हो गया। उसे बाद भी उन्होंने कई वीडियो एल्बम में अभिनय किया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण इंडस्टी में उनकी डिमांड बढ़ने लगी। नीलम का डांस, और वीडियो में जबरदस्त अदाएँ और स्क्रीन एक्सप्रेशन ने दर्शकों को फैन बना दिया। यह उनके करियर का पहला बड़ा ब्रेक था, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पकड़ दिलाई।
उसके कुछ 1 साल के बाद 2021 में नीलम ने फिल्म “बाबुल” से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के रूप में काम किया। यह फिल्म उनके लिए एक सुन्दर अनुभव थी, और यहाँ से उनकी करियर की यात्रा पटरी पर चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अनेक गायको के साथ काम किया है जैसे की खेसारी लाल यादव, समर सिंह, नीलकमल सिंह, और अनेक है।
उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में हैं – “इज्जत घर” (2021), “यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर” (2022), “टुन टुन” (2022), “कलाकंद” (2022) और “जस्ट मैरिड” (2022)। लेकिन नीलम गिरी की जोड़ी भोजपुरी के हीरो प्रवेश लाल यादव के साथ खूब बनती है। दोनों ज्यादातर फिल्मे एक साथ करते है। और दर्शको को भी इन दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है। नीलम गिरी की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में “धक-धक गर्ल” के नाम से जाना जाता है, जो उनके हुनर का सबसे बड़ा सबूत है।

नीलम गिरी का कुछ महत्वपूर्ण काम
नीलम के करियर में कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्होंने उन्हें बहुत कम समय में अलग पहचान दिलाई। उनके कुछ खास म्यूजिक वीडियो और फिल्में इस प्रकार हैं:
नीलम ने फिल्मी सफर में 11 बेस्ट फिल्मों में काम किया है, जो इस प्रकार हैं:
- “बाबुल” (2021) – भोजपुरी फिल्म डेब्यू
- “इज्जत घर” (2021-2022)
- “टुन टुन” (2022)
- “कलाकंद” (2022)
- “यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर” (2022-2023)
- “घर परिवार” (2022-2023)
- “जस्ट मैरिड” (2022-2023)
- “आनंद आश्रम” (2023)
- “रिश्तों का बटवारा” (2023)
- “मन मोहिनी” (2023)
- “ घूंघट में घोटाला 3” (2023)
फिल्म के अलावा कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जैसे की:
- ‘दिलवा ले गईले राजा‘ शिल्पी राज (2022)
- ‘नथुनिया पे गोली मारे‘ नीलकमल सिंह (2023)
- ‘राजा जी खून कई द‘ शिल्पी राज (2021)
- ‘दरदे मे गरदे‘ खेसारी लाल यादव (2025)
- ‘चुभुर चुभुर गड़े ओरचनवा ‘ अरविन्द अकेला कल्लू (2023)
- ‘पिपरा के भूत‘ प्रवेश लाल यादव (2025)
- ‘नईहर के दरजीया‘ प्रमोद प्रेमी यादव (2025)
- ‘रेड साडिया‘ अंकुश राजा (2022)
- भीगे न कजरवा हमार लीड रोल अकेली (2024)
नीलम गिरी शारीरिक उपस्थिति और फिटनेस (Neelam Giri Fitness)
नीलम गिरी की खूबसूरती और कमाल की फिटनेस लोगो को बहुत पसंद है। उनकी लंबाई 175 सेंटीमीटर (5’7″) है और वजन लगभग 61 किलोग्राम है जो उन्हें फिल्मी परदे पर और भी ज्यादा सुन्दर बनाती है। उनके काले बाल और काली आँखे। इस सुन्दर और नशीली अभिनेत्री के शरीर का रियल माप 34-28-36 है ये इसके मदद से टेलीविज़न स्क्रीन पर कमाल की लगती है। वह अपनी फिटनेस से अपने बॉडी को मेन्टेन करके रखती है और नियमित रूप से व्यायाम करती हैं, जिससे उनका सुन्दर मिल्की कमर और फिट शरीर हमेशा बना रहता है।
नीलम गिरी पुरस्कार और सम्मान
नीलम की प्रतिभा को पहचान 2021 में मिली, जब उन्हें भोजपुरी सिनेमा के सबरंग फिल्म अवार्ड्स में “न्यू फेस ऑफ भोजपुरी” अवार्ड से सम्मानित किया था। यह उनके लिए कम समय की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इतने कम वक्त में यह अवार्ड हासिल करना किसी के बस की बात नहीं। इस अवार्ड को पाने के बाद ऐसा लगता है उनमे टैलेंट और मेहनत भरपूर मात्रा में है। यह अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने अपने सफर को और तेज गति दी , जिसने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
नीलम गिरी का सोशल मीडिया पर धमाल
नीलम गिरी सोशल मीडिया में सुपर एक्ट्रेस हैं। उनके पास एक यूट्यूब चैनल है, जहाँ वो अपने म्यूजिक वीडियो और पर्सनल व्लॉग्स अपलोड करती हैं। लेकिन उनका असली जलवा इंस्टाग्राम पर दिखाई देता है, जहाँ उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। सभी प्रोफाइल से वो सिर्फ अपने डांस वीडियो, लिप-सिंक क्लिप्स, फोटोशूट और रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियाँ दर्शको के लिए शेयर करती हैं। उनकी हर पोस्ट पर लाखो में लाइक्स और कमेंट्स की बौछार लग जाती है। फैंस उनकी स्माइल के दीवाने हैं, और इसके बदले नीलम भी अपने फैंस से जुड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।

नीलम गिरी निजी जिंदगी
नीलम गिरी पूर्ण रूप से अभी अविवाहित हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर अफवाहें तो जरूर उड़ी हैं, खासकर अभिनेता और प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव को लेकर। प्रवेश लाल, भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के छोटे भाई हैं। लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं, कोई ठोस सबूत अभी सामने नहीं आया है।
नीलम अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करती हैं और मीडिया में ज्यादा कुछ खुलासा कभी नहीं करतीं।
वो भक्ति और पूजा पाठ भी करती हैं और भगवान शिव की भक्त हैं। इसके अलावा उन्हें फ्री समय में ट्रैवलिंग करना और गाना गाना पसंद बहुत पसंद है। नीलम की खूबसूरती और जमीन से जुड़ा प्यारा स्वभाव उनकी सबसे बड़ी खूबी है। वो कई बार फिल्म से ब्रेक लेकर परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं और अपने वचन को कभी नहीं भूलतीं।
दोस्तों, नीलम गिरी की कहानी हम सब को यह सिखाती है कि अगर दिल में कुछ करने का जुनून और हाथ में मेहनत करने हौशला हो, तो कोई भी अपने सपनों को कोई पूरा कर सकता है। इनके द्वारा टिकटॉक से की गयी छोटी-सी शुरुआत उन्हें आज “धक-धक गर्ल” बना चुकी है, उनका सफर नए स्टार के लिए प्रेरणादायक है जो भोजपुरी इंडस्ट्री में आना चाह रहे है। नीलम गिरी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने टैलेंट और मेहनत से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
इन्हे भी पढ़े:-